20 - Oct - 2020

Hindi translation of "Com.Tapan Sen, General Secretary, CITU, to deliver Facebook live address to BSNL employees on 28.10.2020."

कॉम तपन सेन, महासचिव, सीटू (CITU) बीएसएनएल कर्मचारियों को  दिनांक 28.10.2020 पर फेसबुक पर लाइव अभिभाषण (व्याख्यान) देगे। 

 

बीएसएनएलईयू के अखिल भारतीय केंद्र( CHQ ) ने 26 नवंबर, 2020 को आम हड़ताल (जनरल स्ट्राइक)  पर जाने की आवश्यकता के बारे में कर्मचारियों को समझाने के लिए, कॉम तपन सेन, महासचिव, सीटू, द्वारा एक फेसबुक लाइव अभिभाषण आयोजित करने का निर्णय लिया है।  इस जनरल स्ट्राइक के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की मांगों के बारेमें भी जानकारी दी जाएगी।  इसका  लाइव प्रसारण  दिनांक 28.10.2020 को 6: 00 बजे फेसबुक द्वारा होगा।

 

कॉम तपन सेन, बीएसएनएलईयू के फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अपना अभिभाषण लाइव देगे।  BSNLEU का फेसबुक अकाउंट Bsnleu Chq नई दिल्ली यह है।  कॉम तपन सेन अंग्रेजी में अपना भाषण देंगे।  सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें और यह सुनिश्चित और प्रयास  करे कि, अधिकतम संख्या में कामरेड्स इस फेसबुक लाइव अभिभाषण को देखें।