04 - Nov - 2022

Hindi translation of "Com.P.Abhimanyu, GS, met Shri Arvind Vadnerkar, Director (HR), today and discussed a number of outstanding issues."

  1. डीआरजेईकेनियम 8 तहतस्थानांतरण - NE -1 और NE -2 सर्कलप्रशासनद्वाराकॉर्पोरेटकार्यालयआदेशकाकार्यान्वयनकरना।

 

डीआर जेई के नियम 8 तहत स्थानांतरण के मामले में कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा NE-I और NE-II को अधिशेष सकल घोषित किया गया है। नियम 8 के तहत डीआर जेई के NE-I और NE-II सर्किलों से कमी वाले सर्किलों में स्थानांतरण के अनुरोधों को अविलंब कार्यान्वित किया जाना चाहिए था। तथापि, NE-1 और NE-2 के सर्किल प्रशासन कॉरपोरेट कार्यालय के इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। BSNLEU इस मामले को कई बार कॉरपोरेट मैनेजमेंट के संज्ञान में ले चुका है। आज, श्री अरविंद वडनेरकर, निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आयोजित बैठक में साथी पी. अभिमन्यु महासचिव ने NE -1 और NE -2 सर्कल प्रशासन द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय आदेश का तत्काल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की। निदेशक (मानव संसाधन) ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

  1. ओएस्तरपरकार्यरतजिलायूनियनोंकोकार्यालयस्थान।

 

हाल ही में कॉरपोरेट कार्यालय ने केवल अखिल भारतीय, सर्कल और बीए स्तरों पर मान्यता प्राप्त यूनियनों और एसोसिएशनों को कार्यालय स्थान सुविधा प्रदान करने के लिए अनुदेश जारी किए हैं। निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आज की बैठक में, महासचिव, साथी पी अभिमन्यु ने बताया कि, अभी भी BSNLEU की जिला यूनियनें कई ओए में काम कर रही हैं और मांग की कि, कार्यालय स्थान को ओए स्तर तक भी बढ़ाया जाना चाहिए। निदेशक (मानव संसाधन) ने इस पर गौर करने का आश्वासन दिया।