Hindi translation of "Com.P.Abhimanyu, GS, addresses the 14th Congress of the TUI - WFTU, at Istanbul."
कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने इस्तांबुल में TUI - WFTU की महासभा (कांग्रेस) को संबोधित किया...
TUI - WFTU ऑफ ट्रेड यूनियन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स की 14वीं महासभा की टर्की की राजधानी इस्तांबुल में कल शुरुआत हुई। टर्कीश ट्रेड यूनियन नकलियत Is, महासभा (कांग्रेस) की मेजबान है और उन्होंने महासभा हेतु बेहतरीन व्यवस्था की है। इस महासभा में 25 राष्ट्रों के 80 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कल कॉम पी अभिमन्यु,जीएस ने महासभा को संबोधित किया। उन्होंने हाल ही में वेज रिवीजन, पेंशन रिवीजन और सरकार की बीएसएनएल विरोधी कार्यवाहियों के विरोध में सम्पन्न 3 दिवसीय हड़ताल की बात कही। उन्होंने टेलीकॉम तकनीकी विकास के अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह पूंजीवादी राष्ट्र इस पर एकाधिकार जताते हुए तकनीक का स्वयं के लिए दोहन कर रहे हैं। उन्होंने पूरे विश्व के टेलीकम्यूनिकेशन वर्कर्स को पूंजीवादी ताकतों का मुकाबला करने के लिए WFTU के झंडे तले एक होने की त्वरित आवश्यकता को रेखांकित किया। कॉम जॉर्ज मावेरिक्स, महासचिव, WFTU महासभा को आज संबोधित करेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 