21 - Jan - 2023

Hindi translation of "Com.P.Abhimanyu, General Secretary addressing hunger strike at CGM Office, Chennai on 24.01.2023."

24.01.2023 को चेन्नई के चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय में भूख हड़ताल को साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव संबोधित करेंगे ।

चेन्नई टेलीफॉन्स सर्कल में BSNLEU  द्वारा सर्कल प्रशासन के साथ उठाए जा रहे मुद्दों का समाधान नहीं किया जाता है । हालांकि, जब कोई अन्य युनियन उसी मुद्दे को उठाएगा, तो उसे तुरंत सुलझा लिया जाएगा।  कारण यह है कि चेन्नई सर्किल के जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) श्री इलानथिराई किसी युनियन के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं ।  यह सिलसिला काफी दिनों से जारी है। मामले को निगम प्रबंधन के संज्ञान में लाया गया।  हालांकि, कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है।  कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण, BSNLEU का चेन्नई सर्किल युनियन 24.01.2023 को चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय, चेन्नई में भूख हड़ताल का आयोजन कर रहा है। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव, इस भूख हड़ताल को संबोधित करेंगे।