28 - Sep - 2021

Hindi translation of "Committee to review the “Cluster Based Outsourcing System” – online meeting to be held today to hear the views of the unions and associations."

”क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली"-Cluster Based outsourcing System की समीक्षा : यूनियंस और एसोसीशन्स-Unions & Associations विचारों को सुनने के लिए आज ऑनलाइन बैठक-Online Meeting आयोजित की जाएगी।

बीएसएनएल प्रबंधन-BSNL management ने क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली- Cluster based outsourcing system की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई है। यह समिति यूनियनों और एसोसिएशनो द्वारा बार-बार की गई शिकायतों के बाद बनाई गई थी । यूनियनों और एसोसिएशनो ने बार बार ये शिकायत की थी कि क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली के कार्यान्वयन के बाद लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है । बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने पहले ही समिति के सदस्यों को एक विस्तृत नोट प्रस्तुत किया है और * "क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली" को खत्म करने की मांग की है । * इस संबंध में, एक ऑनलाइन मीटिंग आज 15:00 बजे आयोजित की गई है । इस मीटिंग में प्रबंधन पक्ष की ओर से समिति के सदस्य यूनियनों और एसोसीशनो के विचार सुनेंगे। इस मीटिंग में साथी पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी भाग ले रहे हैं।