17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Com. P.Abhimanyu,GS, addresses a joint meeting of the Nepal Telecom Management and the trade union representatives.

 

कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने नेपाल टेलीकॉम मैनेजमेंट और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की संयुक्त मीटिंग को संबोधित किया...
कॉम पी अभिमन्यु, जीएस,  नेपाल के अपने तीन दिवसीय प्रवास पर, 25-07-2019 को काठमांडू पहुँचे। उनका नेपाल टेलीकॉम के कॉर्पोरेट ऑफिस पर नेशनल टेलीकॉम एम्प्लॉईज एसोसिएशन ऑफ नेपाल  (NTEAN) के लीडर्स द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। तत्पश्चात वें नेपाल टेलीकॉम मैनेजमेंट और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की संयुक्त मीटिंग में शामिल हुए। मैनेजमेंट की ओरसे श्री डी आर धर्माधिकारी, मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ ही चीफ टेलीकॉम ऑफिसर (CTO), चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और कंपनी के कई उच्च अधिकारी शामिल हुए। कॉम यादव प्रसाद पनेरू, प्रेसिडेंट, NTEAN ने सभी का स्वागत किया। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने मीटिंग को संबोधित किया और भारतीय दूरसंचार उद्योग के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। अंत में, श्री डी आर धर्माधिकारी, मैनेजिंग डायरेक्टर ने संबोधित करते हुए नेपाल के विकास में नेपाल टेलीकॉम के कार्य और योगदान की जानकारी दी। नेपाल टेलीकॉम की ओर से श्री डी आर धर्माधिकारी, मैनेजिंग डायरेक्टर ने कॉम पी अभिमन्यु, जीएस को मेमेंटो प्रदान किया।