Hindi translation of "Com. P.Abhimanyu, GS, addresses the Central Committee meeting of the National Telecom Employees Association of Nepal (NTEAN)."
कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने नेशनल टेलीकॉम एम्प्लॉईज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (NTEAN) की सेंट्रल कमिटी मीटिंग को संबोधित किया....
कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने 25-07-2019 को नेशनल टेलीकॉम एम्प्लॉईज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (NTEAN) की सेंट्रल कमिटी मीटिंग को संबोधित किया। यह मीटिंग BSNLEU के महासचिव कॉम पी अभिमन्यु के नेपाल आगमन के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में NTEAN की सेंट्रल कमिटी के 55 सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग को संबोधित करते हुए कॉम पी अभिमन्यु ने भारत मे वर्तमान में टेलीकॉम सेक्टर के परिदृश्य पर अपनी बात रखते हुए सरकार की निजी समर्थक नीतियां और इनका मुकाबला करने के लिए AUAB के बैनर तले BSNL कर्मियों द्वारा किए जा रहे संयुक्त संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया किया कि किस तरह WFTU और TUI ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स द्वारा वर्ल्ड बैंक और IMF द्वारा डिक्टेट की जा रही नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ जारी संघर्ष में वर्किंग क्लास को संगठित किया जा रहा है। उन्होंने NTEAN को आव्हान किया कि वह पूंजीवादी शोषण के खिलाफ प्रभावशाली लड़ाई के लिए WFTU और TUI ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स के साथ जुड़ें।
bsnleuchq@gmail.com 