30 - Jul - 2025

Hindi translation of "Com. M Vijayakumar, All India President, BSNLEU, nominated to the Wage Revision Committee."

BSNLEU के अखिल भारतीय अध्यक्ष, साथी  एम. विजयकुमार को वेतन संशोधन समिति में मनोनीत किया गया।

कोयंबटूर में आयोजित BSNLEU के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन में नए पदाधिकारियों के चुनाव के फलस्वरूप, कल ऑनलाइन आयोजित अखिल भारतीय केंद्र बैठक में साथी  जॉन वर्गीस के स्थान पर, अखिल भारतीय अध्यक्ष, साथी  एम. विजयकुमार को वेतन संशोधन समिति में मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के अनुसार, आज प्रिंसिपल जनरल मैनेजर  (एसआर) को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि वे अखिल भारतीय अध्यक्ष, साथी  एम. विजयकुमार को वेतन संशोधन समिति में शामिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।