Hindi Translation of Com. Chandeshwar Singh, GS, NFTE, is the Chairman of the AUAB and Com.P.Abhimanyu, GS, BSNLEU, is the Convenor of the AUAB.
कॉम चंदेश्वर सिंह,GS, NFTE, AUAB के चेयरमैन और कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU, AUAB के कन्वेनर बने
ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल (AUAB) का गठन अक्टूबर 2017 में हुआ था। तब से ही AUAB ने दिसंबर 2017 में दो दिवसीय हड़ताल व 23.02.2018 को संचार भवन पर विशाल मार्च सहित कई संघर्षपूर्ण कार्यक्रम किए हैं। जबकि अब तक AUAB बगैर कन्वेनर व चेयरमैन के कार्य कर रहा था। इस बाबद AUAB की पूर्व में हुई कई मीटिंग्स में चर्चा की गई थी। 02.11.2018 को सम्पन्न मीटिंग में इस मुद्दे पर सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। कॉम चंदेश्वर सिंह,GS, NFTE, का चेयरमैन और कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU, का कन्वेनर के रूप में चयन किया गया। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सर्किल व जिलों में तत्काल AUAB का गठन किया जाए और चेयरमैन और कन्वेनर के चयन में ऑल इंडिया लेवल पर अपनाए गए पैटर्न का अनुसरण किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 