Hindi translation of "CMD BSNL's speech in the Corporate Office on 25-10-2019, is high handed, unacceptable and deplorable."
कॉर्पोरेट ऑफिस में 25-10-2019 को दिया गया CMD BSNL का उद्बोधन मनमानी पूर्ण, अस्वीकार्य और निंदनीय है...
श्री पी के पुरवार, CMD BSNL द्वारा कल कॉर्पोरेट ऑफिस के कर्मचारियों के बीच दिए गए उद्बोधन की व्यापक तौर पर आलोचना हो रही है। CHQ को CMD के उद्बोधन, जो कि पूर्ण रूप से नकारात्मकता लिए हुए था, पर रोष प्रकट करते हुए कई कॉमरेड्स के कॉल्स और मैसेजेस प्राप्त हो रहे हैं। CMD BSNL ने अपने उद्बोधन में कहा कि....
a) आज BSNL कर्मियों का जिस तरह का आचरण और व्यवहार है, वह नही चलेगा।
b) 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारी VRS लें और जाएं।
c) कोई भी कर्मचारी, जितना कार्य आज कर रहा है, उसका दो गुना योगदान नही दे सकता है, तो वह BSNL में रहने योग्य नही है, वह BSNL को अलविदा (good bye) कहे।
CMD BSNL का उपरोक्त कथन मनमानी पूर्ण, अस्वीकार्य और निंदनीय है। उन्होंने BSNL के उन कर्मचारियों को अपमानित किया है, जिन्होंने अपने समर्पण और कठोर परिश्रम से BSNL की जीवंतता सुनिश्चित की है। माननीय संचार मंत्री ने भी कहा है कि VRS पूर्ण रूप से स्वैच्छिक होगी और किसी पर भी VRS लेने हेतु दबाव नही बनाया जाएगा। फिर भी, इसका उल्लंघन करते हुए CMD BSNL ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारी VRS लें और जाएं। इस तरह के मनमानीपूर्ण रवैये को नजरअंदाज नही किया जा सकता है। BSNLEU द्वारा सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि इस प्रकरण में यथोचित कार्यवाही करने हेतु, वह AUAB के अन्य घटकों के संपर्क में है।
bsnleuchq@gmail.com 