Hindi translation of "CMD BSNL calls meeting to brief the unions and associations on the merger of MTNL with BSNL."
सीएमडी, बीएसएनएल ने बीएसएनएल के साथ एमटीएनएल के विलय पर यूनियनों और एसोसिएशनों को जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई ।
21.02.2023 को बीएसएनएल के नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों और यूनियनों के संयुक्त मंच ने सचिव, दूरसंचार और सीएमडी, बीएसएनएल को एक विस्तृत पत्र लिखा है। उस पत्र में, संयुक्त मंच ने गंभीरता से शिकायत की है कि कर्मचारियों, जो कंपनी के एक महत्वपूर्ण हितधारक हैं, को बीएसएनएल के साथ एमटीएनएल के विलय के संबंध में पूरी तरह से अंधेरे में रखा जा रहा है। संयुक्त मंच ने 3 अहम मांगें भी उठाई हैं, जिन्हें प्रस्तावित विलय से पहले पूरा किया जाए। इन परिस्थितियों में, कॉर्पोरेट कार्यालय ने कल पत्र जारी कर सूचित किया है कि सीएमडी, बीएसएनएल दिनांक 28.02.2023 को बीएसएनएल के यूनियनों और एसोसिएशनों से मिलेंगे, जिसमें बीएसएनएल के साथ एमटीएनएल के विलय सहित विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। BSNLEU से 2 या 3 प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
bsnleuchq@gmail.com 