Hindi translation of “Cluster-based outsourcing has increased the expenditure and has deteriorated the quality of service – BSNLEU writes to the CMD BSNL, demanding a thorough review.”
क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग से खर्च बढ़ा है और सेवा की गुणवत्ता खराब हुई है : BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर गहन समीक्षा की मांग की है।
BSNLEU लंबे समय से प्रबंधन को बता रहा है कि क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली से खर्च में तेजी से वृद्धि हुई है, जबकि सेवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है । इसके अलावा आउटसोर्सिंग के बाद लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड कनेक्शन बड़े पैमाने पर बंद हो रहे है। इसलिए, एक बार फिर BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को तथ्य और आंकड़ों के साथ पत्र लिखकर यह कहा है कि क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली पूरी तरह से विफल है और इस आउटसोर्सिंग प्रणाली की गहन समीक्षा की जानी चाहिए ।
bsnleuchq@gmail.com 