18 - May - 2022

Hindi translation of "CHQ writes to the CMD BSNL, demanding to refund the unlawful recovery made from VRS retirees in UP(East) circle."

सीएचक्यू ने बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखकर यूपी (पूर्व) सर्कल में वीआरएस सेवानिवृत्त कर्मियों से की गई गैरकानूनी वसूली को वापस करने की मांग की।

जो कर्मचारी हाउस बिल्डिंग एडवांस लेते हैं, उन्हें बीमा लेना पड़ता है। यह बीमा आग, बाढ़, आदि के कारण इमारत को होने वाले किसी भी नुकसान के लिए एक संरक्षण है। यूपी (पूर्व) के सुल्तानपुर एसएसए में 17 नॉन एक्जीक्यूटिव्स ने एचबीए लिया था और पूरी रकम ब्याज सहित चुका दिया था । ये 17 नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स वीआरएस के तहत सेवानिवृत्त हुए हैं। अब, प्रबंधन ने उनकी अनुग्रह राशि से दंडात्मक ब्याज की वसूली की है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एचबीए के लिए बीमा कवरेज नहीं लिया था जो उन्होंने लिया था। यह माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। सीएचक्यू ने सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर वसूली गई राशि वापस करने की मांग की है।