Hindi translation of "CHQ heartily congratulates all the employees who participated in the strike."
CHQ की हड़ताल में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को दिली बधाई...
BSNL में बेहद विपरीत परिस्थितियों में एक दिवसीय आम हड़ताल हुई है। VRS अमल में लाए जाने और लगभग 80,000 कर्मचारियों द्वारा ऑप्ट करने की वजह से हड़ताल आयोजित करने में काफी कठिनाई निर्मित हुई। तमाम परेशानियों के बावजूद कई सर्कल्स में हड़ताल आयोजित करने हेतु गंभीरता के साथ प्रयास किए गए। इन सभी सर्कल्स को CHQ की दिली बधाई। CHQ उन सभी कर्मचारियों को भी सैल्यूट करता है, जो हड़ताल में शामिल हुए। सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें हड़ताल के संबंध में लिखित रिपोर्ट CHQ को शीघ्र प्रेषित करें। सर्किल में कर्मचारियों की कुल संख्या, हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या और हड़ताल की सफलता हेतु सर्किल में चलाया गया अभियान आदि का भी रिपोर्ट में उल्लेख किया जाए। इसके अलावा आयोजित की गई मीटिंग्ज, वितरित किए गए पर्चे, प्रिंट किए गए पोस्टर्स की संख्या भी रिपोर्ट में उल्लेखित करें। सभी सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करें।
bsnleuchq@gmail.com 