17 - Sep - 2020

Hindi translation of "CHQ calls upon the circle and district unions to raise "Contract Workers Relief Fund".

 

सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से CHQ का "कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स रिलीफ फण्ड" एकत्रित करने का अनुरोध....

आप को यह जानकारी है कि BSNL के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विगत 10 माह के वेजेस का भुगतान अभी तक नही किया गया है। BSNLEU और BSNLCCWF द्वारा, कॉर्पोरेट मैनेजमेंट पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस एरियर्स का भुगतान करने हेतु लगातार दबाव बनाया जा रहा है। किन्तु, यह अभी तक नही हो पाया है। ऐसी परिस्थितियों में, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया गया है। इस लॉक डाउन की वजह से कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की परेशानियों में और अधिक वृद्धि हुई है। ऐसे में, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को मानवीय आधार पर तत्काल सहयोग करना बेहद जरूरी हो गया है। अतः, BSNLEU के CHQ द्वारा सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स से चर्चा पश्चात, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को मदद करने के लिए "कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स रिलीफ फण्ड" एकत्रित करने का निर्णय लिया गया है। सर्किल, डिस्ट्रिक्ट और ब्रांच सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें तत्काल सक्रिय हो जाएं और हमारे मेंबर्स, शुभ चिंतकों, रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों से सहयोग राशि (donations) एकत्रित करना शुरू करें। लॉक डाउन के चलते, सभी से सहयोग राशि हेतु फ़ोन पर सम्पर्क कर डोनेशन की सहमति लेवें। CHQ सभी सर्किल सेक्रेटरीज़ से, सहयोग राशि प्राप्त करने हेतु, सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स, जिला सचिव व अन्य से समन्वय स्थापित कर पहल का अनुरोध करता है। CHQ सभी कॉमरेड्स से अनुरोध करता है कि  वें युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए फंड्स एकत्रित करने हेतु सक्रिय हो जाएं। इस संबंध में अन्य दिशा निर्देश CHQ द्वारा जारी किए जाएंगे।