Hindi translation of "CHQ appeals to collect Rs.20/- per member, as donation to the WFTU."
WFTU को डोनेशन के रूप में रु 20/- प्रति सदस्य एकत्रित करने की CHQ की अपील.
द वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (WFTU) वर्किंग क्लास का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। WFTU, वर्किंग क्लास के शोषण के विरोध में और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करने में अग्रणी रहा है। विश्व भर की संघर्षशील ट्रेड यूनियन्स, जो अपनी अपनी सरकारों की मजदूर विरोधी और पूंजीपति समर्थक नीतियों के खिलाफ संघर्षरत हैं, WFTU के साथ सम्बद्ध है। BSNLEU, ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (TUI) के माध्यम से WFTU के साथ सम्बद्ध है। BSNLEU नियमित रूप से, WFTU द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होती है।
चूंकि,वर्तमान में WFTU अत्यंत वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही है, WFTU के मुख्यालय ने उनसे सम्बद्ध ट्रेड यूनियन्स से डोनेशन देने की अपील की है। मल्टीनेशनल कॉर्पोरेट्स के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए WFTU का मजबूत और ऊर्जावान बने रहना जरूरी है। अतः, कल ऑनलाइन सम्पन्न BSNLEU की ऑल इंडिया सेन्टर मीटिंग द्वारा, सर्किल यूनियन से, प्रत्येक सदस्य से सितंबर माह के वेतन से रु 20/- एकत्रित कर CHQ को प्रेषित करने का आव्हान करने का निर्णय लिया गया है। यह BSNLEU की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, BSNLEU की सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि वें इस डोनेशन के संग्रहण और उसके CHQ को प्रेषण में विशेष ध्यान देंवें। WFTU को त्वरित वित्तीय सहयोग प्रदत्त करने के उद्देश्य से, ऑल इंडिया सेन्टर ने WFTU को रु 30,000/- भेजने का भी निर्णय लिया है।
bsnleuchq@gmail.com 