31 - Jul - 2021

Hindi translation of "Chennai Circle Council - some questions to the Chennai Circle Administration."

चेन्नई सर्कल कौंसिल- चेन्नई सर्कल प्रशासन से कुछ सवाल।

BSNLEU CHQ-बीएसएनएलईयु सीएचक्यु वेबसाइट को अपडेट करने का और यह संदेश प्रसारित करने के पीछे हमारा इरादा किसी ऐसे व्यक्ति को कोई जवाब नहीं देना है, जो मानसिक रूप से बीमार है और जो अपने ही संगठन के नेताओं के चेहरों पर भी थूकने में और अन्य लोगों के मानसिक उत्पीड़न से  खुशी पाता है । हमारा इरादा केवल चेन्नई सर्कल की भूमिका के बारे में कुछ सवाल उठाने का है।

 

  1. नेशनल कौंसिल सहित देश भर में सभी सर्कल और लोकल कौंसिल में  केवल कर्मचारी पक्ष-Staff Side का सचिव ही कौंसिल मीटिंग में चर्चा के लिए एजेंडा आइटम प्रस्तुत कर सकते हैं । यह नियम है। क्या चेन्नई सर्कल में यह नियम अमान्य हो गया है ? 
  2. चेन्नई सर्कल में एनएनएफटीई-NFTE BSNL के सर्कल सेक्रेटरी अपने अहंकार की समस्या के कारण स्टाफ साइड सेक्रेटरी को आइटम प्रस्तुत करने देना नहीं चाहते हैं। क्या चेन्नई सर्कल प्रशासन यह कार्रवाई को मंजूरी देता है ? 
  3. एनएफटीई-बीएसएनएल - NFTE BSNL के  सर्किल सेक्रेटरी ने स्टाफ साइड सेक्रेटरी को कोई अजेंडा आइटम जमा नहीं किया था इसलिए बीएसएनएलईयु-BSNLEU ने अपनी ओर से अजेंडा आइटम सर्किल एडमिनिस्ट्रेशन को भेज दिया था । इसमें गलत क्या है ? 
  4. स्टाफ साइड सेक्रेटरी को अपना एजेंडा आइटम जमा किए बिना एनएफटीई बीएसएनएल-NFTE BSNL सर्कल सचिव के पास स्टाफ साइड मीटिंग आयोजित करने की मांग करने का क्या अधिकार है? चेन्नई सर्कल प्रशासन इस मांग को कैसे मान्य करता है? 
  5. स्टाफ साइड सेक्रेटरी द्वारा प्रस्तुत बीएसएनएलईयु - BSNLEU के एजेंडा आइटम को प्रशासन ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि उनके पास स्टाफ पक्ष की सर्वसम्मति नहीं थी । हम जानना चाहते हैं कि चेन्नई सर्किल प्रशासन ने किस नियम के तहत ऐसा कदम उठाया है ?