Hindi translation of "Charter of demands for the 3 day strike from 18.02.2019".
मांग पत्र (चार्टर ऑफ डिमांड्स)
(1) 15% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन का निराकरण ।
(2) बीएसएनएल मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार बीएसएनएल को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन।
(3) माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा पेंशन रिवीजन को पे रिवीजन से पृथक करने के आश्वासन का क्रियान्वयन किया जाए। 01.01.2017 से बीएसएनएल रिटायरिज का पेंशन रिवीजन करें।
(4) गवर्नमेंट के नियम अनुसार बीएसएनएल द्वारा पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान।
(5) 2nd पे रिवीजन कमिटी के शेष मुद्दों का निराकरण।
(6) a) बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति (Land Management Policy) का बगैर देरी किए शीघ्र अनुमोदन।
b) बीएसएनएल की स्थापना के समय लिए गए निर्णय अनुसार नाम परिवर्तन (mutation) की और सभी संपत्ति (assets) बीएसएनएल को स्थानांतरित करने की कार्यवाही त्वरित पूर्ण की जाए।
(7) a)बीएसएनएल की स्थापना के समय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार बीएसएनएल की वित्तीय जीवंतता सुनिश्चित करें।
b) बीएसएनएल के बैंक से ऋण लेने के लिए प्रस्ताव हेतु "लेटर ऑफ कम्फर्ट" जारी किया जाए।
c) बीएसएनएल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।
(8) बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर्स का आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालन व रखरखाव का प्रस्ताव रद्द (Scrap) किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 