Hindi translation of "Casting votes in the 9th Membership Verification - BSNLEU writes to the Director (HR), demanding to sanction full day leave to the employees posted in far off places."
9वें सदस्यता सत्यापन में वोट डालना - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर दूर-दराज के स्थानों पर तैनात कर्मचारियों को पूरे दिन की छुट्टी देने की मांग की।
9वें सदस्यता सत्यापन में नोन एक्ज़िक्यूटिव्स को अपना वोट डालने में सक्षम बनाने के लिए, कॉर्पोरेट कार्यालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि नोन एक्ज़िक्यूटिव्स को आधे दिन की छुट्टी मंजूर की जाएगी। हालांकि, वीआरएस के कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप, 9 वें सदस्यता सत्यापन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बहुत कम हो गई है। इसलिए कर्मचारियों को वोट डालने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। इसे देखते हुए BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर फील्ड इकाइयों को नए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए लिखा है, ताकि योग्य नोन एक्ज़िक्यूटिव्स को वोट डालने के लिए पूरे दिन की छुट्टी मंजूर की जा सके।
bsnleuchq@gmail.com 