Hindi translation of "Career Progression of the sports personnel kept in cold storage – BSNLEU discusses with GM(Admn.), BSNL CO."
स्पोर्ट्स पर्सोनेल के व्यावसायिक प्रगति-Career Progression को ठंडे बक्से में रखा गया है । BSNLEU ने जनरल मेनेजर (एडमिन), बीएसएनएल कोरपोरेट ओफिस के साथ चर्चा की।
बीएसएनएल के स्पोर्ट्स पर्सोनेल की व्यावसायिक प्रगति को कारपोरेट प्रबंधन द्वारा ठंडे बक्से में रखा गया है। विभिन्न सर्किल प्रशासनों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती किए गए कर्मचारियों में हताशा पैदा हो रही है। महासचिव साथी पी. अभिमन्यु और उप महासचिव साथी जॉन वर्गिस ने आज बीएसएनएल कोरपोरेट ओफिस के जनरल मेनेजर, (एडमिन) श्री एस पी सिंह से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की। जनरल मेनेजर (एडमिन) ने बताया कि कॉर्पोरेट कार्यालय में एक समिति का गठन किया गया है जो नए व्यावसायिक प्रगति दिशानिर्देशों को लागू करेगी । हमारे नेताओं ने पहले से मौजूद कैरियर प्रगति प्रणाली को लागू नहीं करने के लिए अपनी चिंता व्यक्त की जिसके परिणामस्वरूप कई योग्य उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रबंधन को प्रस्तावित नए दिशानिर्देशों पर कोई अंतिम निर्णय लेने से पहले मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों से परामर्श करना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 