17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Call will be given to the employees for the withdrawal of VRS option - Trade Unions warn the Secretary, Telecom and the CMD BSNL."

कर्मचारियों को VRS ऑप्शन वापस लेने का आव्हान किया जाएगा- ट्रेड यूनियन्स की,  सेक्रेटरी टेलीकॉम और CMD BSNL को चेतावनी...

VRS 2019 की खामियों कमियों को समझे बगैर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में VRS हेतु ऑप्ट किया है। VRS से जुड़े कई मुद्दों का निराकरण किए बगैर BSNL मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों को VRS पर जाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। पेंशन कम्युटेशन, पूर्व दिनांक से 3rd PRC की पात्रता, रिटायरमेंट की उम्र के संबंध में 2000 में दिए गए वादे (committment) का सम्मान, ट्रांसफर और वर्क लोड की धमकियां आदि कुछ मुद्दे हैं जिनका समाधान जरूरी है। जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे उन्हें पेंशन कम्युटेशन और  3rd PRC की पात्रता जैसे मुद्दों का निराकरण न होने की स्थिति में बहुत अधिक नुकसान होगा। इन मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए BSNLEU, BTEU, FNTO, BSNL MS, BSNL ATM और BSNL OA ने 25.11.2019 को एक दिवसीय भूख हड़ताल का आव्हान किया है। इन संगठनों ने सेक्रेटरी टेलीकॉम और CMD BSNL को लिखा है कि इन मुद्दों का निराकरण न होने की स्थिति में कर्मचारियों को VRS ऑप्शन वापस लेने का आव्हान किया जाएगा।