28 - Feb - 2023

Hindi translation of "BSNLWWCC, Odisha circle formed – General Secretary addressed well attended meeting at Bhubaneswar."

बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी, ओडिशा सर्कल का गठन - महासचिव ने भुवनेश्वर में एक बड़ी बैठक को संबोधित किया ।

कल दिनांक 26.02.2023 को भुवनेश्वर में BSNLEU की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ओडिशा सर्कल की बीएसएनएल वर्किंग वीमेंस को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी) का गठन किया गया ।  इस बैठक में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों के साथ-साथ जिला सचिवों और BSNLEU के सर्कल पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता साथी ए. धूपल, वरिष्ठ नेताने की । साथी जे.  कामेश्वर राव, सर्कल सचिव ने सभी का स्वागत किया और ओडिशा सर्कल में BSNLEU की गतिविधियों  की जानकारी दी । साथी एस.सी.  भट्टाचार्य, वरिष्ठ नेता ने सबका अभिनंदन किया । साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने बीएसएनएल के पुनरुद्धार, वेतन संशोधन, पेंशन संशोधन, स्थगन और कर्मचारियों के अन्य मुद्दों पर विस्तार से बात की ।  उन्होंने 05.04.2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली मजदूर किसान रैली की मांगों के चार्टर के बारे में भी बताया और ओडिशा सर्कल के नेताओं से इस संबंध में सभी अभियान कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया ।  महासचिव ने महिला कर्मचारियों के मुद्दों और महिला कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देने में BSNLEU द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर विस्तार से बात की।  अंत में, ओडिशा सर्कल की 7 सदस्यीय बीएसएनएल वर्किंग वीमेंस को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी) का गठन निम्नलिखित साथियों के साथ किया गया । 

 

संयोजक : साथी निरुपमा घडेई, कटक । 

संयुक्त संयोजक : साथी संघमित्रा बेहरा, भुवनेश्वर । 

 

 सदस्य :

 १. साथी तिलोत्तमा अधिकारी, बेरहामपुर । 

२.  साथी हरप्रिया नंदा, कटक । 

३.  साथी सुमन मंजुरी भोई, भुवनेश्वर । 

४.  साथी मंजूलता निमाई, भुवनेश्वर । 

५.  साथी  फितरून खातून, भुवनेश्वर । 

६.  साथी रश्मिता सी. बारीपाड़ा ।

७.  साथी त्रिवेणी साहू, ढेंकानाल ।

 

 सीएचक्यू इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए ओडिशा सर्कल यूनियन को दिल से बधाई देता है।