Hindi translation of "BSNL's revival back to square one."
BSNL का रिवाइवल- फिर जहां के तहां...
BSNL और MTNL के रिवाइवल के लिए कल PMO में हुई बैठक को ले कर मीडिया में काफी चर्चा रही। मीटिंग हुई, और इसकी अध्यक्षता नए कैबिनेट सेक्रेटरी श्री पी के मिश्रा ने की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल की मीटिंग में सकारात्मक कुछ भी नही हुआ। वस्तुतः, उक्त मीटिंग में सवाल उठे कि क्या BSNL का रिवाइवल करना जरूरी है, और यदि ऐसा है, तो क्या BSNL का रिवाइवल किया जा सकता है ? इसी प्रकार के नकारात्मक सवाल मीटिंग में होते रहे और किसी भी प्रकार का कोई सार्थक निर्णय नही हुआ। हमें ज्ञात हुआ है कि कल PMO की मीटिंग में 4-5 सेक्रेटरीज का समावेश करते हुए एक कमिटी की नियुक्त की गई है। यह कमिटी इस पर अपनी राय देगी कि क्या BSNL का रिवाइवल करना जरूरी है, और यदि है, तो क्या यह संभव है ?
bsnleuchq@gmail.com 