29 - Jun - 2022

Hindi translation of "BSNL’s 4G service in doldrums."

BSNL की 4G सेवा के बारे में अनिश्चितता है ।

बहुत धूमधाम से यह घोषित किया गया था कि प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल की 4G सेवा का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद बीएसएनएल दिसंबर-2022 तक अपनी अखिल भारतीय स्तर की 4G सेवा शुरू करेगा । हालांकि, अब यह एक अरब डॉलर का सवाल है कि बीएसएनएल अपनी 4G सेवा कब शुरू करेगा । बहुत सारी अनिश्चितताएं व्याप्त हैं । हमें बताया गया है कि टीसीएस बीएसएनएल को 4G उपकरणों की आपूर्ति करने जा रहा है । इस उद्देश्य के लिए टीसीएस ने चंडीगढ़, अंबाला, आदि में अपने परीक्षण शुरू किए। कंपनी को 31 दिसंबर-2022 तक अपनी अवधारणा का प्रमाण (पीओसी) पूरा करना था। अवधारणा के प्रमाण को पूरा करने का अर्थ है कि टीसीएस की यह साबित करने की क्षमता है कि इसमें बीएसएनएल को 4G उपकरण प्रदान करने की तकनीकी क्षमता है। बीएसएनएल के लिए यह दुःखद है कि टीसीएस निर्धारित तिथि के भीतर पीओसी को पूरा नहीं कर पाई है । नतीजतन, हमें बताया गया है कि टीसीएस के पीओसी के लिए अंतरिम अनुमोदन दिया गया है । इन परिस्थितियों में बीएसएनएल ने 6,000 4G साइटों की खरीद के लिए 31 मार्च, 2022 को TCS को क्रय आदेश दिया। लेकिन, यह जानकर हैरानी होती है कि आज तक टीसीएस ने बीएसएनएल के खरीद आदेश को स्वीकार नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टीसीएस बीएसएनएल द्वारा उद्धृत मूल्य पर 6,000 4G साइटों की आपूर्ति  करने के लिए तैयार नहीं है । मीडिया में यह भी बताया गया है कि, बीएसएनएल और टीसीएस के बीच अभी भी कीमत पर सौदेबाजी चल रही है । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चिप्स की कीमत में भारी वृद्धि और अमरीकी डॉलर की तुलना में रुपए के मूल्य में भारी गिरावट का हवाला टीसीएस द्वारा दिया जा रहा है और उपकरणों की कीमत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। अब जून का अंत हो चुका है और स्वतंत्रता दिवस के लिए केवल डेढ़ महीना बचा हैं, जिस दिन बीएसएनएल की 4G सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है । मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्राइवेट ऑपरेटर्स इस साल के अंत तक अपनी 5G सर्विस शुरू करने जा रहे हैं । हालांकि, यह बीएसएनएल और उसके कर्मचारियों के लिए दुःखद है कि, बीएसएनएल अभी भी अपनी 4G सेवा शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहा है । बीएसएनएल की 4G सेवा शुरू करने में देरी के कारण बीएसएनएल की वित्तीय स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और जल्द ही यह प्री-वीआरएस की स्थिति में वापस जा सकती है। साथ ही, यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि बीएसएनएल बहुत पहले दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में अपनी 4G सेवा शुरू कर सकता था । इन दोनों क्षेत्रों में बीएसएनएल के बड़े पैमाने पर राजस्व संग्रहण होता है । इन 2 क्षेत्रों की 19,000 साइटों को कुछ हफ्तों के भीतर नोकिया द्वारा 4G साइटों में अपग्रेड किया जा सकता था । इससे बीएसएनएल को केवल 500 करोड़ रुपये का खर्च आता । ऐसा क्यों नहीं किया गया और बीएसएनएल प्रबंधन और सरकार टीसीएस के पीछे क्यों चल रहे हैं ? बीएसएनएल के 4G लॉन्चिंग में एक के बाद एक बाधाएं क्यों पैदा की जा रही हैं ?  देश को जवाब की जरूरत है ।