17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU's online CEC meeting started enthusiastically."

BSNLEU की ऑनलाईन CEC मीटिंग उत्साह के साथ शुरू हुई....

BSNLEU की 2 दिवसीय ऑनलाइन सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग की आज सफलतापूर्वक शुरुआत हुई। यह जानना बेहद सुखद है कि अंदमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि जैसे सुदूर क्षेत्रों के सर्किल सेक्रेटरीज और CHQ ऑफिस बेयरर्स इस मीटिंग में शिरकत कर रहे हैं। कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, Dy.GS  ने सभी का स्वागत किया। कॉम अनिमेष मित्रा, प्रेसिडेंट मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं। कॉम ए के पद्मनाभन, उपाध्यक्ष, सीटू ने मीटिंग का उद्घाटन किया और मोदी सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर और वर्किंग क्लास पर किए जा रहे हमलों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सरकार विरोध (dissent) सहन नही कर पा रही है, सरकार की निंदा करने वालों के खिलाफ NSA का इस्तेमाल किया जा रहा है और वर्किंग क्लास को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। तत्पश्चात, कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने चर्चा हेतु नोट प्रस्तुत किया। उन्होंने   CHQ और AUAB की कार्यप्रणाली, BSNL के 4G की शुरुआत में निर्मित की जा रही बाधाएं, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स और कर्मचारियों के मुद्दों पर प्रकाश डाला। लंच पश्चात CEC मेंबर्स द्वारा चर्चा की शुरुआत हुई, जो अभी जारी है।