23 - Apr - 2022

Hindi translation of "BSNLEU’s objection for the usage of the term “merger of SSA” accepted by the Corporate Office – letter issued by the Corporate Office correcting it’s mistake."

कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा उपयोग किए गए "एसएसए के विलय-merger of SSA" शब्द के उपयोग के लिए BSNLEU की आपत्ति :- कॉर्पोरेट कार्यालय ने पत्र जारी कर यह गलती का सुधार किया है। 

 

व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन-Consolidation of Business Areas के संबंध में जारी किए गए कुछ पत्रों में कॉर्पोरेट कार्यालय गलती से "विलय-merger" शब्द का उपयोग करता है। नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए यह बहुत खतरनाक है। यदि व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन को एसएसए के विलय के रूप में लिया जाता है तो को नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को उनके एसएसए से बाहर स्थानांतरित किए जाने का खतरा पैदा हो जाएगा। इसलिए, शुरू से ही जब भी कॉर्पोरेट कार्यालय "विलय" शब्द का उपयोग करता है, तो तुरंत BSNLEU ने हस्तक्षेप किया है और इसे ठीक कर दिया है। एक बार फिर दिनांक 09.02.2022 को जारी पत्र में, कॉर्पोरेट कार्यालय ने "व्यावसायिक क्षेत्रों के विलय / डी-मर्जर" शब्दों का उपयोग किया है।  तुरंत, दिनांक 10.02.2022 को, BSNLEU ने निदेशक (एचआर) को पत्र लिखा, जिसमें "विलय / डी-मर्जर" शब्द के उपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई गई। इस मुद्दे पर तुरंत, 10.02.2022 को, BSNLEU ने निदेशक (एचआर) को पत्र लिखा, जिसमें "विलय / डी-मर्जर" शब्द के उपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई गई। इस मुद्दे पर साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव द्वारा दिनांक 21.04.2022 को श्री सुरजीत मंडोल, जनरल मेनेजर,  (सीए और ईआरपी) के साथ चर्चा की गई थी। जनरल मेनेजर,  (सीए और ईआरपी) ने जवाब दिया है कि, कॉर्पोरेट कार्यालय ने पहले ही अपनी गलती को सुधार लिया है। दिनांक 04.03.2022 को जारी पत्र में, कॉर्पोरेट कार्यालय ने उल्लेख किया है कि, "व्यावसायिक क्षेत्रों के समेकन" शब्द का उपयोग किया जाना चाहिए, जहां भी "व्यावसायिक क्षेत्रों के विलय / डी-मर्जर" शब्द का उपयोग किया जाता है। जनरल मेनेजर, (सीए और ईआरपी) द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय पत्र की एक प्रति महासचिव को सौंपी गई थी। पत्र की प्रति संलग्न है।