Hindi translation of "BSNLEU's CEC meeting started jubilantly at Ghaziabad."
BSNLEU की सीईसी की ग़ाज़ियाबाद में उत्साहपूर्ण शुरुआत...
मेम्बरशिप वेरिफिकेशन में लगातार 7वीं बार रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद, BSNLEU की दो दिवसीय सीईसी की आज ALTTC, ग़ाज़ियाबाद में शुरुआत हुई। गगनभेदी नारों के बीच आंध्र प्रदेश के सीएस और ट्रेड यूनियन आंदोलन के वरिष्ठतम कॉमरेड पी.असोका बाबू ने यूनियन का लाल झंडा फहराया। इसके पश्चात सीईसी मीटिंग प्रारंभ हुई। मीटिंग की अध्यक्षता कॉम अनिमेष मित्रा कर रहे हैं। स्वागत समिति की ओरसे कॉम उपेन्द्र सिंह तेवतिया, सीएस, (यूपी-वेस्ट) ने सभी का स्वागत किया। CHQ की ओर से कॉम पी. अभिमन्यु, जीएस ने सभी सीईसी मेंबर्स का अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन कॉम ए के पद्मनाभन, उपाध्यक्ष, सीटू ने दिया। मीटिंग में, BSNL को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा होगी और वर्किंग क्लास को साथ ले कर पब्लिक सेक्टर को खत्म करने के सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विरोध करने हेतु प्रमुखता के साथ विचार विमर्श होगा।
bsnleuchq@gmail.com 