30 - Dec - 2020

Hindi translation of "BSNLEU’s case, challenging IDA freezing, is admitted in the Hon’ble Kerala High Court."

 

IDA फ्रीजिंग के खिलाफ दायर BSNLEU का प्रकरण माननीय केरल उच्च न्यायालय में ग्राह्य...

मोदी सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को अक्टूबर, 2020, जनवरी, 2021 और अप्रैल, 2021 से देय IDA की किश्तें फ्रीज करने का निर्णय लिया गया है। IDA की यह तीन किश्तें 01.07.2021 से बहाल (restore) होंगी, किन्तु एरियर नही मिलेगा। BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा DPE के, IDA फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि (endorse) करते हुए पत्र जारी कर दिया गया है।

BSNLEU के महासचिव द्वारा, IDA फ्रीजिंग BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नही होने का उल्लेख करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा गया है। इसी बीच, माननीय केरल उच्च न्यायालय के FACT कर्मियों के प्रकरण में दिए गए जजमेंट के आधार पर , BSNLEU के CHQ द्वारा BSNL मैनेजमेंट के IDA फ्रीज करने के आदेश को चैलेंज करने का निर्णय लिया गया है।तदनुसार, माननीय केरल उच्च न्यायालय में कॉम संतोष कुमार, सर्किल सेक्रेटरी, BSNLEU, केरल सर्किल द्वारा रिट याचिका (writ petition) दायर की गई है। BSNLEU की रिट याचिका क्रमांक W.P(c)29212-2020 ग्राह्य कर ली गई है। प्रकरण पर, अवकाश पश्चात 04 जनवरी, 2021 को न्यायालय पुनः शुरू होने पर सुनवाई होगी।