Hindi translation of "BSNLEU’s case against IDA freezing – General Secretary discusses with the advocate."
IDA फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU का प्रकरण - महासचिव की अधिवक्ता से चर्चा....
DPE द्वारा यह स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है कि IDA फ्रीजिंग नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज के लिए लागू नही है। किन्तु साथ ही, DPE ने अभी तक 01.10.2020 से 5.5% IDA और 01.01.2021 से 6.1% IDA के भुगतान हेतु पत्र जारी नही किया है। आज, कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव ने माननीय केरल उच्च न्यायालय में IDA फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU द्वारा दायर प्रकरण की पैरवी कर रहे अधिवक्ता श्री व्ही व्ही सुरेश से चर्चा की। महासचिव ने उनसे यह सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया कि, माननीय केरल उच्च न्यायालय द्वारा, IDA की दो किश्तों के भुगतान करने हेतु आदेश जारी करने के स्पष्ट निर्देश DPE को दिए जाएं। अधिवक्ता ने बताया कि, यह उनके द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाया जा चुका है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि अगले सप्ताह हमारे प्रकरण पर सुनवाई होने की संभावना है।
bsnleuchq@gmail.com 