Hindi translation of "BSNLEU's case against IDA freezing - Hon'ble Kerala High Court passes interim order."
IDA फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU का प्रकरण- माननीय केरल उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम आदेश जारी....
BSNLEU द्वारा, नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को देय IDA की तीन किश्तों की फ्रीजिंग के आदेश को चुनौती देते हुए, माननीय केरल उच्च न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया था। इस प्रकरण में माननीय केरल उच्च न्यायालय द्वारा एक अंतरिम आदेश पास किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पुनः कहा गया है कि IDA फ्रीजिंग केवल एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवायजर्स के लिए ही लागू है, BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए नही। साथ ही, माननीय न्यायालय द्वारा, स्पष्ट रूप से यह भी आदेशित किया गया है कि याचिकाकर्ता यूनियन (Petitioner Union) के सदस्यों को IDA के लाभ से वंचित नही किया जाए। अब, सरकार के पास अन्य कोई विकल्प नही है, सिवा इसके कि, BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को IDA की किश्तों का भुगतान किया जाए। आगामी कार्यवाही हेतु, CHQ, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु प्रतीक्षारत है। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि यह जानकारी सभी साथियों में व्यापक रूप से प्रसारित करें।
bsnleuchq@gmail.com 