12 - May - 2023

Hindi translation of "BSNLEU writes to the Secretary, Telecom, demanding to issue Presidential Orders to all the employees recruited and sent for training by the DoT, but were appointed by BSNL."

BSNLEU ने सचिव, दूरसंचार को पत्र लिखकर उन सभी कर्मचारियों को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करने की मांग की है, जिन्हें डीओटी द्वारा भर्ती किया गया था और प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था, लेकिन बीएसएनएल द्वारा नियुक्त किया गया था। 

BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि जिन कर्मचारियों को डीओटी द्वारा भर्ती किया गया था और प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था, लेकिन बीएसएनएल द्वारा नियुक्त किया गया था, उन्हें प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी किया जाना चाहिए और उन्हें सरकारी पेंशन के लिए पात्र बनाया जाना चाहिए। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है। इस बीच, 03 मार्च, 2023 को पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी एक पत्र के आधार पर, जिसे दूरसंचार विभाग द्वारा समर्थन दिया गया है । BSNLEU ने सचिव, दूरसंचार को विस्तृत रूप से पत्र लिखकर प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करने की मांग की है जिन्हें DoT द्वारा भर्ती किए गए और प्रशिक्षण के लिए भेजे गए सभी कर्मचारी जो  DoP & PW के पत्र के अनुरूप बीएसएनएल द्वारा नियुक्त किए गए थे।