17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to the Management, demanding to withdraw the gag order.."

BSNLEU ने प्रतिबंधात्मक आदेश वापस लेने की मांग करते हुए मैनेजमेंट को पत्र लिखा...
BSNL मैनेजमेंट ने पत्र क्रमांक BSNL/5-1/SR/2018 dated 02nd July, 2019 द्वारा सभी एप्लिकेंट यूनियन्स के जनरल सेक्रेटरीज को निर्देशित किया है कि मेम्बरशिप वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार के आंदोलन (एजिटेशनल प्रोग्राम) आयोजित नही किए जाएं। उस पत्र में लिखा गया है कि यूनियन्स की मान्यता मई 2019 में खत्म हो चुकी है। पत्र में धमकी दी गई है कि किसी भी यूनियन द्वारा इस दौरान आंदोलन (एजिटेशन) करने पर उक्त यूनियन को वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत तर्क बेतुका है और देश में प्रचलित श्रम कानूनों का उल्लंघन भी। BSNLEU ने इस निरर्थक पत्र को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। एक रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन होने के नाते वैधानिक रूप से आंदोलन करने का BSNLEU को पूर्ण अधिकार है। इस संबंध में BSNLEU द्वारा चीफ लेबर कमिश्नर को भी शिकायत दर्ज की गई है। आवश्यक हुआ तो अपने ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा के लिए BSNLEU न्यायालय का सहारा भी लेगी।