17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to the Hon'ble Minister for Communications, about the highly demotivating speech of the CMD BSNL."

CMD BSNL के बेहद हतोत्साहित करने वाले उद्बोधन बाबद BSNLEU ने माननीय संचार मंत्री को लिखा...
कल दिनांक 04.11.2019 को श्री रविशंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री के साथ संपन्न मीटिंग में कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव ने एक पत्र माननीय मंत्री महोदय को सौंपा, जिसमें दिनांक 25.10.2019 को श्री पी के पुरवार, CMD BSNL द्वारा दिए गए बेहद हतोत्साहित करने वाले उद्बोधन पर BSNLEU द्वारा तीव्र नाराजगी व्यक्त की गई है। उक्त पत्र में BSNLEU द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि BSNL द्वारा प्रदत्त सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए " कस्टमर डिलाइट मूवमेंट", "सर्विस विथ स्माइल" और  "BSNL एट योर डोर स्टेप" जैसे कई अभियान पूर्व में यूनियन्स और एसोसिएशन्स द्वारा चलाए गए हैं और अब CMD BSNL द्वारा समस्त BSNL कर्मचारियों के आचरण और व्यवहार को लेकर की गई अविवेकपूर्ण आलोचना से कर्मचारी पूरी तरह से हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं।