05 - Sep - 2024

Hindi translation of "BSNLEU writes to the Director (HR), seeking his intervention to break the deadlock in the Wage Revision talks."

BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर वेतन संशोधन वार्ता में गतिरोध को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। 

24 अगस्त, 2024 को साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव, ने डॉ. कल्याण सागर निप्पानी, निदेशक (मानव संसाधन) से मुलाकात की और उनसे नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन वार्ता में व्याप्त गतिरोध को समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उस चर्चा में, यह बताया गया कि गतिरोध केवल इसलिए उत्पन्न हुआ था क्योंकि प्रबंधन पक्ष नए वेतनमानों पर हुए समझौते से पीछे हट गया था और नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए कम वेतनमान लागू करने का प्रयास कर रहा था। आज, सीएचक्यू ने निदेशक (मानव संसाधन) को एक विस्तृत पत्र लिखा है, जिसमें विभिन्न घटनाक्रमों के बारे में बताया गया है, जो नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन को तत्काल अंतिम रूप देने को उचित ठहराते हैं। एक बार फिर, BSNLEU ने गतिरोध को समाप्त करने और वेतन संशोधन वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए निदेशक (मानव संसाधन) के तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।