13 - Jul - 2022
Hindi translation of "BSNLEU writes to the Director (HR), demanding to settle the problems related to the JE LICE."
BSNLEU ने निदेशक (एचआर) को पत्र लिखकर जेई एलआईसीई से संबंधित समस्याओं को हल करने की मांग की है ।
BSNLEU ने अक्टूबर-2022 में आयोजित होने वाले जेई एलआईसीई के बारे में निदेशक (एचआर) को एक पत्र लिखा है, जिसमें निम्नलिखित मांगें उठाई गई है ।
- जेई एलआईसीई ऑनलाइन परीक्षा के रूप में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए । यह केवल "ऑफ-लाइन" परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए ।
- प्रबंधन को वर्ष 2021 के रिक्त पदों के लिए भी जेई एलआईसीई आयोजित करने के लिए तुरंत अधिसूचना जारी करनी चाहिए ।
- चूंकि, नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए 9 वां सदस्यता सत्यापन अक्टूबर-2022 में आयोजित किया जा रहा है, जेई एलआईसीई नवंबर-2022 में आयोजित किया जाना चाहिए।
- जेई एलआईसीई के लिए प्रश्न पत्र का मानक बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। BSNLEU ने मांग की है कि परीक्षा उचित मानक के प्रश्नों के साथ आयोजित की जानी चाहिए ।
✖
bsnleuchq@gmail.com 