17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL, protesting the Management's decision to retrench the remaining contract workers also - calls on the CMD BSNL to sit with the unions and associations for finding out a solution."

BSNLEU ने  शेष कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के छंटनी के मैनेजमेंट के निर्णय का विरोध करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा- यूनियन्स और एसोसिएशन्स के साथ बैठकर इसका उपाय ढूंढने के लिए CMD BSNL से आव्हान भी किया..

BSNL मैनेजमेंट BSNL का रिवाइवल करने में असफल रहा है। वह कंपनी की 4G सेवाएं भी शुरू नही कर सका है। नतीजतन, मैनेजमेंट, कंपनी के राजस्व में वृद्धि हेतु तौर तरीके भी ढूंढ नही पाया है। VRS पश्चात कंपनी के लाभ अर्जित करने के CMD BSNL के बड़े बड़े दावों अनुसार कुछ भी नही हुआ है। और तो और, 79,000 कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद भी शेष बचे कर्मचारियों को मैनेजमेंट निर्धारित तिथि पर वेतन भी नही दे पा रहा है। वह वेंडर्स व कॉन्ट्रैक्टर्स , मान्यताप्राप्त हॉस्पिटल्स के बिल्स के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी, किराया आदि का भुगतान भी नही कर सका है। अतः अपने आपको बचाने के लिए मैनेजमेंट ने बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी की है। कुछ ही दिनों पूर्व जारी पत्र में, कॉर्पोरेट ऑफिस ने बचे हुए सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को भी हटाने के CGMs को निर्देश दिए हैं। निश्चित तौर पर, यदि बचे हुए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की भी छंटनी हो जाती है, BSNL की सेवाएं छीन भिन्न हो जाएगी। यह एक जल्दबाजी भरा निर्णय है। BSNLEU ने इस पत्र में उल्लेखित निर्देशों का पुरजोर विरोध करते हुए CMD BSNL को लिखा है।  BSNLEU ने मैनेजमेंट से अनुरोध भी किया कि यूनियन्स और एसोसिएशन्स के साथ बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करें, जिससे कि इस मुद्दे पर सार्थक निर्णय लिया जा सके।