17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL on non-remittance of the deducted amounts to various organisations / agencies."

BSNLEU ने वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्था/एजेंसी को प्रेषित न किए जाने के संबंध में CMD BSNL को पत्र लिखा....

विगत कुछ महीनों से कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्थाओं/एजेंसीज को प्रेषित नही की जा रही है। इसमें GPF, बैंक लोन, सोसाइटी बकाया, HBA, EPF, LIC, इनकम टैक्स, PLI, आदि की राशि शामिल है। विभिन्न संस्थाओं/एजेंसीज को समय पर किश्त का प्रेषण नही होने से, कर्मचारियों को दंडात्मक ब्याज (penal interest) देने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। BSNLEU द्वारा इस मुद्दे पर CMD BSNL से चर्चा की जा चुकी है। पुनः BSNLEU ने इस संबंध में CMD BSNL को पत्र लिखा है।