Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL on non-disbursement of salary."
वेतन वितरण न होने के मुद्दे पर BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिखा....
माह नवंबर 2020 के वेतन का वितरण अभी होना शेष है। वेतन वितरण न किए जाने के मुद्दे पर हर माह BSNLEU द्वारा BSNL मैनेजमेंट को पत्र लिखा जा रहा है। COVID-19 महामारी की स्थिति में देश के अधिकांश हिस्सों में सुधार हुआ है। अतः BSNL मैनेजमेंट महामारी की वजह से राजस्व कलेक्शन कम होने के कारण का सहारा भी नही ले सकता है। अतः, BSNLEU ने CMD BSNL से नवंबर 2020 का वेतन शीघ्र वितरित करने और नव-वर्ष के मद्दे नजर दिसंबर, 2020 के वेतन का वितरण समय पर किया जाए, यह सुनिश्चित करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।
bsnleuchq@gmail.com 