17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL for reducing the burden of the rent, which has been increased as per the CROP-2020."

CROP-2020 योजना के तहत, किराए में हुई वृद्धि के बोझ को कम करने के लिए BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिखा..
मैनेजमेंट द्वारा कंप्रेहेंसिव रेंटिंग आउट पॉलिसी (CROP-2020) घोषित की गई है। इस योजना के तहत रिटायर्ड कर्मचारी और अपने कार्यस्थान से इतर स्थानों पर क्वार्टर लेने वाले कर्मचारियों द्वारा देय किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है। संशोधित किराया 01.09.2020 से देय होगा। किराए में वृद्धि के  मद्दे नजर, रिटायर्ड कर्मचारी अपना क्वार्टर छोड़ भी नही सकते हैं, क्योंकि कोविड-19 महामारी की स्थिति में किराए का आवास ढूंढना बेहद दुष्प्रद है। अतः, BSNLEU ने, किराए में संशोधन के चलते हुई वृद्धि के बोझ को कम करने का अनुरोध करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा है।