Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL, demanding to grant one extra increment to the left-out Non-Executives who suffered wage loss."
BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिख कर शेष नॉन एग्जीक्यूटिव्ज, जिन्हें वेतन का नुकसान हुआ है, को एक अतिरिक्त इन्क्रीमेंट देने की मांग की...
BSNL मैनेजमेंट ने पत्र दिनांक 08.01.2019 द्वारा उन शेष नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को राहत प्रदान की है, जिनकी नियुक्ति 01.01.2007 और 07.05.2010 के बीच हुई है और जिन्हें वेतन का नुकसान हुआ है। इस पत्र के अनुसार कर्मचारियों को हुए वास्तविक वेतन नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाएगी। जबकि इसी मैनेजमेंट द्वारा उन TTAs को एक अतिरिक्त इन्क्रीमेंट दिया गया था जिनकी नियुक्ति 01.01.2007 और 07.05.2010 के बीच हुई थी और जिन्हें वेतन का नुकसान हुआ था। इस तरह BSNL मैनेजमेंट ने शेष रहे नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिख कर शेष नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को भी एक अतिरिक्त इन्क्रीमेंट दे कर इस पक्षपात को खत्म करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 