Hindi translation of "BSNLEU writes to the CMD BSNL, demanding on time payment of the September salary, as well as remittance of the deduction amounts to the various organisations."
BSNLEU ने सितंबर की सैलरी के समय पर भुगतान और साथ ही कटौत्री की राशि विभिन्न संस्थानों को प्रेषित करने की मांग करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा...
BSNLEU के प्रतिनिधियों ने कल CMD BSNL से मुलाकात की और अक्टूबर माह में आने वाले प्रमुख त्योंहारों के मद्दे नजर सितम्बर की सैलरी का समय पर भुगतान करने का अनुरोध किया। BSNLEU ने कर्मचारियों के वेतन से काटी गई GPF, सोसाइटी की किश्तें, बैंक लोन की EMI आदि संबंधित संस्थाओं को प्रेषित करने की भी मांग की। आज पुनः इन मुद्दों पर जोर देते हुए BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिखा है। साथ ही, BSNLEU ने कर्मचारियों के वेतन से काटी गई सब्सक्रिप्शन राशि भी सभी यूनियन्स और एसोसिएशन्स को सौंपने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 