Hindi translation of "BSNLEU writes to the Chairman of the Wage Negotiating Committee, demanding to settle Wage Revision with 5% fitment."
बीएसएनएलईयू ने वेतन वार्ता समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 5% फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन निपटाने की मांग की।
ठहराव-stagnation के ज्वलंत मुद्दे को निपटाने के उद्देश्य से एयूएबी ने प्रबंधन को 0% फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन का निपटारा करने का सुझाव दिया था । दिनांक 03-12-2021 को हुई वेतन वार्ता समिति की बैठक में प्रबंधन पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में केवल 1/3 नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स ही ठहराव से प्रभावित होते हैं । अन्य पहले ही वीआरएस के तहत रिटायर हो चुके हैं । इन परिस्थितियों में दिनांक 22-12-2021 को हुई बीएसएनएलईयू की ऑनलाईन सीईसी की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रबंधन से कम से कम 5 प्रतिशत फिटमेंट के साथ वेतन पुनरीक्षण का निपटारा करने की मांग करने का निर्णय लिया गया है। आज बीएसएनएलईयू ने संयुक्त वेतन वार्ता समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 5% फिटमेंट के साथ वेतन संशोधन के निपटारे पर विचार करने की मांग की है । इसके अलावा कोविड 19 की तीसरी लहर को देखते हुए बीएसएनएलईयू ने अगली वेतन वार्ता समिति की बैठक भी जल्द से जल्द ऑनलाइन कराने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 