17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU writes to CMD BSNL, demanding immediate remittance of dues deducted from employees' salary, to the concerned organisations."

BSNLEU ने CMD BSNL को पत्र लिख कर कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्था को जमा करने की मांग की...
BSNLEU द्वारा पूर्व में CMD BSNL को लिखा जा चुका है कि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्था को जमा की जानी चाहिए। इस संबंध में एक बार पुनः BSNLEU ने CMD BSNL को  पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेखित किया गया है कि बैंक की EMI, LIC प्रीमियम, कोआपरेटिव सोसाइटी की किश्तें, यूनियन सब्सक्रिप्शन आदि जमा नही किए जाने से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। यूनियन ने मांग की है कि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्था को तुरंत जमा करवाएं और इस हेतु कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा सर्किल को आवश्यक फंड्स भी उपलब्ध करवाएं।