Hindi translation of "BSNLEU welcomes the decision of Congress President, Rahul Gandhi, that, "Niti Aayog" would be scrapped."
"नीति आयोग" खत्म करने के, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का BSNLEU स्वागत करती है...
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल घोषणा की, कि वें नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग (planning commission) वापिस लावेंगे। स्वतंत्रता के पश्चात वर्ष 1950 में देश की अर्थव्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने के उद्देश्य से योजना आयोग का गठन किया गया था। किन्तु, वर्ष 2014 में सत्ता हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग को बंद कर नीति आयोग स्थापित किया था। इसकी स्थापना के बाद से ही नीति आयोग को एक सूत्रीय जिम्मेदारी दी गई थी, भारत के पब्लिक सेक्टर को खत्म करने की। यह स्मरण करना बेहद जरूरी है कि नीति आयोग द्वारा BSNL और MTNL को बंद करने की अनुशंसा की जा चुकी है। साथ ही, नीति आयोग ने BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटन प्रस्ताव को भी निरस्त कर दिया है। नीति आयोग ने यह सवाल खड़ा किया कि जब निजी कंपनियां 4G सेवाएं दे ही रही हैं, तो BSNL को 4G स्पेक्ट्रम देने का क्या औचित्य है ? नीति आयोग शत प्रतिशत तौर पर PSU विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक है। ऐसी स्थिति में, सत्ता प्राप्ति पर नीति आयोग को खत्म करने और पुनः योजना आयोग स्थापित करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा का BSNLEU स्वागत करती है।
bsnleuchq@gmail.com 