21 - Jun - 2023

Hindi translation of "BSNLEU, UP (East) circle organised a lively Executive Committee meeting at Lucknow."

*BSNLEU, उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल ने लखनऊ में कार्यकारी समिति की एक जीवंत बैठक आयोजित की।*

दिनांक 20.06.2023 को उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल की सर्कल कार्यकारिणी समिति की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ध्वजारोहण और शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने राष्ट्रध्वज फहराया और साथी आर.के. मिश्रा, सर्कल अध्यक्ष ने यूनियन ध्वज आरोहण किया । साथी के.आर. यादव, सर्कल सचिव ने सभी का स्वागत किया। सदन ने एक मिनट का मौन रखा और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी। साथी आर.के. मिश्रा, सर्कल अध्यक्ष ने अध्यक्षीय भाषण दिया। गतिविधियों पर रिपोर्ट साथी के.आर. यादव, सर्कल सचिव द्वारा प्रस्तुत की गई थी। साथी तिलक राज तिवारी, उपाध्यक्ष (सीएचक्यू) ने बैठक को संबोधित किया और संगठन के सुधार के लिए अपने विचार रखे। तत्पश्चात, साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने बैठक को संबोधित किया और वेतन संशोधन, बीएसएनएल की 4G सेवा के आरंभ में अत्यधिक देरी, एक नई पदोन्नति नीति की आवश्यकता और 07.07.2023 को आयोजित होने वाले दिल्ली चलो कार्यक्रम के मुद्दों पर विस्तार से बात की। महासचिव ने सरकार की बीएसएनएल विरोधी, सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी और कारपोरेट हितैषी नीतियों का पर्दाफाश किया और कर्मचारियों से मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। भोजनावकाश के बाद विषय समिति का प्रारंभ हुआ । विचार-विमर्श में कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। साथी के.आर. यादव, सर्कल सचिव ने विचार-विमर्श का सारांश दिया। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने सदस्यों द्वारा अपने विचार-विमर्श में उठाए गए महत्वपूर्ण अखिल भारतीय स्तर के मुद्दों का जवाब दिया। बैठक में सर्वसम्मति से साथी राकेश कुमार मौर्य, जिला सचिव, BSNLEU, गाजीपुर के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल में संगठन को मजबूत करने के लिए कई फैसले लिए गए।