Hindi translation of "BSNLEU submits application for participating in the 9th Membership Verification."
BSNLEU ने 9 वीं सदस्यता सत्यापन में भाग लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
बीएसएनएल प्रबंधन ने पहले ही घोषणा कर दी है कि नोन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए 9 वां सदस्यता सत्यापन अक्टूबर-2022 में आयोजित किया जाएगा। BSNLEU ने इस सदस्यता सत्यापन में भाग लेने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। महासचिव साथी पी.अभिमन्यु और कोषाध्यक्ष साथी इरफान पाशा ने आज कॉर्पोरेट कार्यालय में पीजीएम (एसआर) सुश्री अनीता जौहरी को आवेदन सौंपा। सभी सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें और 9 वे सदस्यता सत्यापन की तैयारी जोरों पर शुरू करें।
bsnleuchq@gmail.com 