Hindi translation of "BSNLEU strongly condemns the increase of working hours from 8 hrs. to 12 hrs. per day."
BSNLEU काम के घंटे को प्रतिदिन 8 घंटे से 12 घंटे तक बढ़ाने की कड़ी निंदा करता है।
यह जानकर हैरानी होती है कि, तमिलनाडु सरकार ने राज्य विधानसभा में प्रतिदिन काम के घंटे 8 घंटे से 12 घंटे तक बढ़ाने के लिए एक विधेयक पारित किया है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री ने स्पष्ट किया है कि, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, जो तमिलनाडु में नए उद्योग शुरू करना चाहती हैं वह जोरदार मांग करती हैं कि "काम के घंटों में लचीलापन।" हो । "काम के घंटों में लचीलापन" का क्या अर्थ है ? इसका अर्थ है कि उद्योगकार श्रमिकों से जितने घंटे चाहें उतने घंटे काम करवा सकते हैं। मजदूर वर्ग ने शिकागो संघर्ष से शुरू कर 8 घंटे का कार्य दिवस हासिल करने के लिए दुनिया भर में अपना खून बहा कर संघर्ष किया था। "8 घंटे काम, 8 घंटे की नींद और 8 घंटे का मनोरंजन" शिकागो के उन शहीदों का नारा है, जिन्होंने प्रतिदिन 8 घंटे काम करके अपनी जान कुर्बान कर दी। सत्तारूढ़ डीएमके सरकार ने अपने स्वयं के गठबंधन सहयोगियों के विरोध को भी दरकिनार कर दिया था और काम के घंटे को प्रति दिन 12 घंटे तक बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया था। यह निंदनीय है। BSNLEU की मांग है कि तमिलनाडु सरकार को तमिलनाडु विधानसभा में पारित विधेयक को तुरंत रद्द करना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 