Hindi translation of "BSNLEU strongly condemns BJP MP, Shri Ananthakumar Hegde's branding entire BSNL employees as traitors."
BJP के सांसद श्री अनंतकुमार हेगड़े द्वारा सभी BSNL कर्मियों को देशद्रोही (traitors) निरूपित किए जाने पर, BSNLEU द्वारा कड़ी भर्त्सना....
कर्नाटक से BJP के सांसद श्री अनंतकुमार हेगड़े ने BSNL कर्मियों के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा है कि सभी BSNL कर्मी देशद्रोही (traitors) हैं। कर्नाटक राज्य के उत्तरा कन्नडा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने BSNL को धनराशि और तकनीकी (funds and technology) उपलब्ध करवाई है, किन्तु कर्मचारी काम ही नही करना चाहते हैं। श्री अनंतकुमार हेगड़े ने कहा कि “BSNL सम्पूर्ण देश पर एक बदनुमा दाग बन चुका है और हम उसे खत्म कर देंगे।" सभी 88,000 BSNL कर्मियों को नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा और सरकार BSNL का निजीकरण कर देगी, श्री अनंतकुमार हेगड़े ने कहा।
जब जब देश में तूफान, बाढ़ आदि नैसर्गिक आपदाएं आई है, BSNL हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहा है, जबकि निजी कंपनियां ऐसी आपदा के समय अपनी सेवाएं बंद कर देती है। BSNL कर्मियों ने सेवाओं में सुधार और ग्राहक संतुष्टि के लिए "कस्टमर डिलाइट ईयर ", "सर्विस विथ अ स्माइल ", "BSNL एट योर डोर स्टेप ", जैसे कई कार्यक्रम चलाए हैं। श्री अनंतकुमार हेगड़े, एमपी BSNL कर्मियों के समर्पण और निष्ठा भाव से किंचित भी भिज्ञ नही हैं। BSNLEU, श्री अनंतकुमार हेगड़े के बौखलाहट भरे बयान की भर्त्सना करती है।
bsnleuchq@gmail.com 