18 - Feb - 2022

Hindi translation of "BSNLEU sends it’s views on the draft JAO RR, to the Management."

जेएओ भर्ती नियम मसौदे पर बीएसएनएलईयू ने अपने विचार प्रबंधन को भेजे है।

 

बीएसएनएल कारपोरेट कार्यालय ने जेएओ भर्ती नियमों का मसौदा तैयार किया है और बीएसएनएलईयू से राय मांगी है। बीएसएनएलईयू के अखिल भारतीय केंद्र ने आज ऑनलाइन बैठक की और अपने विचारों को अंतिम रूप दिया। बैठक में बीएसएनएलईयू के विभिन्न सर्किल यूनियनों और व्यक्तिगत साथियों द्वारा भेजे गए विचारों को ध्यान में रखा गया। उसके आधार पर बीएसएनएलईयू ने आज प्रबंधन को पत्र लिखा है। पत्र के मुख्य अंश इस प्रकार हैं :- 

 

  1. बीएसएनएलईयू ने प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित इस शर्त का पुरजोर विरोध किया है कि केवल वे अधिकारी जिन्होंने एनई-9 वेतनमान या उससे अधिक में 5 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, वे ही जेएओ एलआईसीई में उपस्थित हो सकते हैं।
  2. बीएसएनएलईयू ने पुरजोर मांग की है कि अपेक्षित डिग्री धारण करने वाले सभी नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को जेएओ एलआईसीई में उपस्थित होने की अनुमति दी जानी चाहिए। 
  3. बीएसएनएलईयू ने यह भी मांग की है कि जिन नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियोंने पहले ही जेएओ भाग-I परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें एक बार के उपाय के रूप में आगामी जेएओ एलआईसीई में उपस्थित होने की अनुमति दी जानी चाहिए।