21 - May - 2022
Hindi translation of "BSNLEU seeks Formal Meeting with the Director (HR) to discuss the important problems of the Non-Executives."
BSNLEU ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करने के लिए निदेशक (मानव संसाधन) के साथ औपचारिक बैठक की मांग की।
BSNLEU नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के महत्वपूर्ण मुद्दों को बीएसएनएल के सीएमडी, निदेशक (मानव संसाधन) आदि के साथ लगातार उठा रहा है। तथापि, BSNLEU द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर बहुत कम सुधार हुआ है। इन परिस्थितियों में, BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) के साथ औपचारिक बैठक की मांग की है। औपचारिक बैठक में कर्मचारियों के निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए अधिसूचित किया गया है।
- बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति का कार्यान्वयन।
- अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील देने की तत्काल आवश्यकता।
- जेई एलआईसीई, जेएओ एलआईसीई, जेटीओ (ओएल) एलआईसीई, दूरसंचार तकनीशियन एलआईसीई और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के अन्य एलआईसीई का आयोजन।
- उन टीएसएम को प्रेसिडेंशियल ओर्डर जारी करने में अत्यधिक विलंब जिन्हें सीधे दूरसंचार तकनीशियनों के रूप में पदोन्नत किया गया था।
- पात्र खेल कर्मियों को विशेष वेतन वृद्धि/पदोन्नति प्रदान न करना और कुछ कारपोरेट कार्यालय के अधिकारियों को गुप्त रूप से विशेष वेतन वृद्धि प्रदान करना।
- नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को पासवर्ड प्रदान न करना।
- डीआर जेई को नियम 8 के तहत स्थानांतरण से इनकार - उनकी पीड़ाओं को कम करने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध करना।
- जेएओ भर्ती नियमों में कठोर शर्तें लागू करना।
✖
bsnleuchq@gmail.com 